मंडल चिकित्सालय में 7410 रेलवे कर्मियों को दिया गया फर्स्ट एड ट्रेनिंग
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के हद में सोनपुर मंडल चिकित्सा विभाग ने माह अप्रैल 2024 से माह फरवरी 2025 तक की अवधि के लिए 7 मार्च को अपनी उपलब्धियों की सार्वजनिक घोषणा की है। बताया गया कि इस अवधि में चिकित्सा विभाग ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है। साथ हीं उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
बताया गया कि सारण जिला के हद में रेल मंडल चिकित्सालय सोनपुर में उपचार के दौरान बहिरंग खण्ड में 104845 एवं अंतरंग खण्ड में 3731 मरीजों को भर्ती कर उपचार किया गया। इसके अलावा, चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावा कुल 140 प्राप्त हुआ तथा 138 कैश का निस्तारण मंडल चिकित्सालय सोनपुर तथा उपमंडलीय अस्पताल गढहरा द्वारा निष्पादित किया गया। मंडल चिकित्सालय सोनपुर ने ट्रेन में यात्रियों की यात्रा के दौरान माह अप्रैल 24 से फरवरी 2025 तक कुल 4139 मेडिकल एड की सुविधा प्रदान किया। इसके अलावा मंडल चिकित्सालय सोनपुर में 109 अभ्यर्थियों एवं 1715 कर्मचारियों को पीएमई चिकित्सा जांच कर निस्तारित किया गया।
बताया गया कि इस दौरान मंडल चिकित्सालय सोनपुर द्वारा 7410 रेलवे कर्मियों को फर्स्ट एड ट्रेनिंग दिया गया। साथ ही सोनपुर मंडल में उपरोक्त अवधि तक माइनर सर्जरी के 352 तथा एक मरीज का मेजर सर्जरी किया गया।
इसी तरह चिकित्सा विभाग सोनपुर मंडल होमियोपैथिक चिकित्सक द्वारा 12886 एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक द्वारा 6440 मरीजों का सफलता पूर्वक इलाज किया गया।
इसके अलावा, चिकित्सा विभाग सोनपुर मंडल के सभी चिकित्सालयों में मरीजों का पैन क्यूआर कोड द्वारा किया जा रहा है। सभी चिकित्सालयों का कार्य 100 प्रतिशत एचएमआईएस द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान मंडल चिकित्सालय द्वारा कुल 36630 नैदानिक जांच किया गया।
बताया गया कि इस वर्ष मंडल चिकित्सालय सोनपुर में नये ओपीडी औषधि भंडार, दवा वितरण कक्ष का शुभारंभ किया गया है। सोनपुर मंडल में चिकित्सा विभाग द्वारा कुल 159 विभिन्न बिमारियों के जांच के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया।इन उपलब्धियों से स्पष्ट है कि सोनपुर मंडल चिकित्सा विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
35 total views, 4 views today