लाभार्थियों में सारण जिले की 83103 महिलायें भी शामिल
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 फरवरी को राज्य की 25 लाख महिलाओं के खाते में स्व रोजगार के लिये 10 हजार रुपये की प्रथम क़िस्त की राशि का अंतरण किया है। लाभार्थियों में सारण जिले की 83103 महिलायें भी शामिल हैं।
अब तक सारण जिला की 562562 महिलायें इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं। उक्त कार्यक्रम का सारण जिला मुख्यालय छपरा में बेबकास्टिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया, जिससे सैकड़ो महिलाएं सीधी जुड़ी थी।
सारण जिला समाहरणालय सभागार छपरा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी तथा सैकड़ो जीविका दीदियां उपस्थित रही। बताया जाता है कि इस योजना के तहत प्रथम किश्त से अपना कारगर व्यवसाय स्थापित करने वाली महिलाओं को उनके व्यवसाय को बढ़ाने के लिये 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि दी जायेगी।
![]()













Leave a Reply