Advertisement

बोकारो थर्मल तकनीकी भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट तकनीकी भवन में 14 मार्च को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण परिवर्तन का प्रबंधन नई सोच एक निर्णायक मोड़ व प्रभावी संचार विषय पर आधारित था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्लांट के महाप्रबंधक एसएन प्रसाद, उप महाप्रबंधक बीजी होलकर, महाप्रबंधक सुबीर भद्र, शैलेश गुप्ता आदि अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाप्रबंधक प्रसाद ने संबंधित
विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दिए। साथ हीं सभी को सदैव जागरूक रहने को कहा। उप महाप्रबंधक होलकर ने भी विषयों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिया।

उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम पर विस्तृत रूप से चर्चा की। सरकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम को रोचक बनाते हुए विभिन्न बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी भी दिए। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक साधारण तरीके से सभी को समझाया।

डीवीसी बोकारो थर्मल के परियोजना प्रधान सह वरीय महाप्रबंधक आनन्द मोहन प्रसाद ने व्याख्याता सी. डब्ल्यू. वैद्य को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुराग सिन्हा, रवि कुमार सिन्हा, शैलेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, धनंजय कुमार, गुंजन कुमार, नील रत्न, अजय वैद्य, पिंटू कुमार, सूरज कुमार तिवारी, फहीम अहमद, धीरज कुमार सहित कई अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *