रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। लड़कियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने को लेकर 6 मार्च को जीवन कौशल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन सहयोगिनी द्वारा बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर पंचायत भवन में किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत के मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने कहा कि लड़कियों को सरकारी योजना से जोड़ना हमसभी स्टेकहोल्डर की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किशोरियों के पास जानकारी का अभाव होने के कारण वे जीवन में आगे नहीं बढ़ पा रही है। सहयोगिनी द्वारा दिया जा रहा लाइफ स्किल प्रशिक्षण से उन्हें जीने के तरीको की जानकारी मिल रहा है। साथ हीं उन्हें अपने भविष्य में आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगा।

प्रशिक्षक प्रेम कुमार महतो ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से लड़कियां भविष्य में सफलता प्राप्त कर सकती है। सहयोगिनी समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने कहा कि कसमार प्रखंड के 7 पंचायत के 30 गांव में किशोरी क्लब बनाकर उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनके साथ महिला हिंसा रोक थाम पर काम किया जा रहा है। एनिमेटर प्रतिमा सिंह ने कहा कि किशोरियों का क्षमता विकास हेतु प्रशिक्षण, किशोरी क्लब का संचालन, कानूनी प्रशिक्षण, पियर लीडर के माध्यम से गतिविधि जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान सहयोगिनी निदेशक गौतम सागर, समन्वयक प्रकाश कुमार महतो, अनुष्का राय, वैष्णवी कुमारी, सूजा कुमारी, न्यासा खुशी, बरसा कुमारी, एकता कुमारी, सानिया सोम, टिंकी कुमारी, मालती कुमारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply