Advertisement

जेंडर समानता को लेकर खैराचातर में प्रशिक्षण का आयोजन

सरकारी योजना से किशोरी को जोड़ना जरूरी-मुखिया

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर पंचायत भवन में 8 सितंबर को सहयोगिनी संस्था द्वारा जेंडर भेदभाव एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ाव से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय मुखिया विजय कुमार जयसवाल ने कहा कि किशोरियों का समेकित विकास के लिए सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ाव जरूरी है। इसके लिए हमे लगातार प्रयास किए जीने की जरूरत है।

इस अवसर पर सहयोगिनी के प्रशिक्षक प्रकाश चंद्र झा ने कहा कि लिंग भेद दूर करने के लिए हमे लगातार घर, परिवार, समाज में बदलाव का प्रयास करना होगा। इस दौरान सहयोगिनी द्वारा गठित अलग-अलग किशोरी समूह के 30 पेयर लीडरों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण के दौरान सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, छात्रवृति, सैनिटरी नैपकिन, साइकिल वितरण, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना, गुरुजी कार्ड, पीएमकेवीवाई, सारथी योजना आदि की जानकारी दी गई।

साथ ही जेंडर समानता को लेकर पीपीटी तथा समूह चर्चा द्वारा जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहयोगिनी संस्था के प्रकाश महतो, प्रतिमा सिंह, रिया हलधर, विनीता देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *