Advertisement

संपर्क फाउंडेशन द्वारा प्रधानाध्यापकों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो के जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा के निर्देश पर जिला के हद में पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में 8 अक्टूबर को संपर्क फाउंडेशन द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पेटरवार प्रखंड के 50 विद्यालयों को संपर्क टी. वी. उपलब्ध कराया गया। प्रशिक्षण में जिन विद्यालयों को टीवी उपलब्ध कराया गया, उन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को विद्यालयों में लगाए गए स्मार्ट बोर्ड, एलईडी टीवी, गणित किट एवं अन्य शिक्षण उपकरणों के उपयोग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर बताया गया कि इन आधुनिक उपकरणों के प्रयोग से बच्चों की सीखने की प्रक्रिया और भी प्रभावी व रुचिकर बनेगी।

कहा गया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नई शिक्षा तकनीक, व्यवहारिक उदाहरणों और रचनात्मक शिक्षण वीडियो से परिचित करना है, ताकि विद्यार्थी विषय को सहजता से समझ सके। शिक्षण में तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देना और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *