युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। हाल हीं में बने नई भोजपुरी फिल्म ऐसा क्यों का ट्रेलर आर्या डिजिटल ओटीटी एवं यूट्यूब पर रिलीज किया गया है।
पारिवारिक और मनोरंजक कहानी पर आधारित इस फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा भरपूर है।
आर्या ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि फिल्म ऐसा क्यों का ट्रेलर फिल्म की एक झलक हैं। लेकिन, इससे दर्शकों को पूरी फिल्म का अनुमान हो जायेगा। जल्द ही पूरी फिल्म भी रिलीज की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म का गीत संगीत मधुर व कर्णप्रिय हैं। कलाकारों ने भी फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया हैं। पूरी टीम की मेहनत से एक अच्छी फिल्म बनी हैं। कहा कि फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहीं हैं और उम्मीद हैं फिल्म भी अच्छी लगेगी।
ज्ञात हो कि आर्या डिजिटल ओटीटी पर 850 से अधिक भोजपुरी फिल्में अभी तक रिलीज हैं। जबकि,1200 से अधिक वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हैं। आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म है।
![]()













Leave a Reply