Advertisement

नो हेलमेट नो पेट्रोल के तहत ट्रैफिक पुलिस टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सड़क नियमों की अनदेखी से बढ़ती दुर्घटना को कम करने के लिए बोकारो जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। अब बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसे लेकर ट्रैफिक इंस्पेक्टर रूपेंद्र कुमार राणा सहित विभागीय कर्मियों द्वारा 8 अगस्त को कई पेट्रोल पंपो पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला परिवहन विभाग एवं जिला ट्रैफिक विभाग ने इससे संबंधित सभी पेट्रोल पंप संचालकों को नो हेलमेट, नो पेट्रोल की सूचना चस्पा करने का निर्देश दिया है।

यह अभियान बोकारो जिला मुख्यालय के नया मोड़ स्थित केबीएल पेट्रोल पंप पर 8 अगस्त को चलाया गया। यहां कुल 113 दोपहिया वाहन चालकों तथा स्वरों का काउंसलिंग किया गया। मौके पर ट्रैफिक डीएसपी आशीष महली, ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक आर. के. राणा, परिवहन विभाग के संतोष समेत टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर ट्रैफिक डीएसपी महली ने कहा कि जन जागरूकता लाने के लिए यह पहल की जा रही है। उन्होंने दोपहिया वाहन संचालकों से अपील किया कि वे अनिवार्य रूप से हेलमेट पहने। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को इसके लिए निर्देशित किया। साथ हीं कहा कि वे अपने यहां नो हेलमेट, नो पेट्रोल का बोर्ड चस्पा करें।

बिना हेलमेट के किसी भी दोपहिया वाहन में पेट्रोल नहीं दें। उन्होंने कहा कि अगर पेट्रोल पंप संचालक इस आदेश का पालन नहीं करते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *