Advertisement

शराब के नशे में सड़क पर गिरा स्कूटी सवार युवक, ट्रैफिक पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार थाना क्षेत्र के बोकारो जनरल अस्पताल गोलंबर के समीप 7 जुलाई को एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार युवक नशे की हालत में था और तेज गति से स्कूटी चला रहा था। अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे युवक के सिर, चेहरे और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने घायल युवक को उठाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। युवक की स्कूटी क्रमांक-JH09/1854 को सेक्टर चार थाना पुलिस ने जप्त कर लिया है।

बताया जाता है कि जांच के दौरान पुलिस ने स्कूटी की डिक्की से शराब की बोतल और सिगरेट का पैकेट भी बरामद किया है। अस्पताल में भर्ती घायल युवक ने अपना नाम शिवनाथ उरांव और पता थानाटांड़ बताया है। उसने यह भी बताया कि वह बुढ़ीडीह स्थित अपने ससुराल से निकलकर बहन के घर जा रहा था, तभी दुर्घटना हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की जांच जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *