Advertisement

ट्रैफिक पुलिस ने गायत्री ज्ञान मंदिर के समीप चलाया सधन वाहन जांच अभियान

दर्जनों वाहनों से वसूले गये हजारों रुपये दंड शुल्क

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। ट्रैफिक पुलिस द्वारा 21 सितंबर को बोकारो जिला के हद में गोमिया – फुसरो मुख्य मार्ग पर गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन विभाग के सहायक अवर निरीक्षक सोलेन्द्र मुर्मू कर रहे थे। टीम द्वारा दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन जांच की।

जानकारी के अनुसार वाहन जांच के क्रम में चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाए जाने सहित वाहन का वैध कागजात यथा पंजीकरण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र, इंशाश्योरेंस पेपर आदि की जांच की गयी।

वहीं दोपहिया वाहनों में वाहन चालक की हेलमेट की अनिवार्यता सहित उपरोक्त वाहन कागजातों की जांच के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गयी। कमी पाए जानेवाले वाहनों से ऑनलाइन दंड शुल्क वसूला गया। अभियान सुबह नौ बजे से दोपहर लगभग तीन बजे तक लगातार चलता रहा।

मौके पर मौजूद जांच कर्मियों यथा सहायक अवर निरीक्षक मुर्मू सहित ट्रैफिक सिपाही इलियास अंसारी एवं कन्हाई चौधरी ने बताया कि आला अधिकारियों के दिशा निर्देश के आलोक यह अभियान चलाया जा रहा है। जांच लगातार जारी रहेगा।

बताया जाता है कि आरंभ के तीन घंटे के भीतर ही जांच टीम द्वारा दर्जनों वाहनों के चालान काटे गए और दंड शुल्क के रुप में हजारों रुपये वसुले जा चुके थे। जबकि जांच की भनक लगते ही वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग वैकल्पिक मार्ग से छुप छुपा कर भागते नजर आये।

जांच दल ने कहा कि बेरमो कोयलांचल में खुले आम यातायात के नियमों की अनदेखी हो रही है। लोग बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते हैं और कार चलाते समय सीट बेल्ट नही लगाते जो कानूनन अपराध है। मगर अब ऐसा नहीं चलने दिया जायेगा। कानून का उल्लंघन करने वालो के साथ सख्ती बरती जायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *