एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिले में बिना वैद्द कागजात अथवा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों की शामत आ गयी है। ऐसे वाहन चलानेवालो के खिलाफ अब यातायात पुलिस सख्ती से जुर्माना वसूल रही है। इसे लेकर जिला मुख्यालय के तमाम सेक्टरों सहित जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रो में यातायात पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इस क्रम में 21 अगस्त को यातायात पुलिस बोकारो द्वारा बोकारो के सेक्टर चार थाना क्षेत्र में कई जगहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में शामिल यातायात बोकारो के सहायक अवर निरीक्षक मुकेश मेहरा, यातायात पुलिस जवान सुरेश प्रसाद काफी मुस्तैदी के साथ वाहन जांच में लगे थे। इस दौरान कई दोपहिया स्कूटी, मोटरसाइकल, स्कूटर आदि को रोककर जांच की गयी।

कइयों ने बिना लाइसेंस तो कइयों के पास वाहन का रजिस्ट्रेशन पेपर तक नहीं था। कई पीछे बैठे सवार जिसमें पुरुष व् महिला शामिल थे ने सुरक्षा के लिए जरूरी हेलमेट तक नहीं पहन रखा था। ऐसे में उपरोक्त कमी पाये गये वाहनों के खिलाफ ऑनलाइन जुर्माना लगाया गया। वहीं बिना हेलमेट पहने कई दोपहिया चालक यातायात पुलिस के द्वारा इशारा को दरकिनार कर बिना रुके तेजी से बाइक लेकर भाग गये, जिसे यातायात पुलिस जवान सुरेश प्रसाद ने अपने मोबाईल कैमरे में कैद कर लिया, जबकि कई बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस की झलक पाते हीं अपने वाहनों को 360 डिग्री पर मोड़कर दूसरे मार्ग से सरक लिए।
इस अभियान के दौरान एक भेंट में यातायात बोकारो के सहायक अवर निरीक्षक मुकेश मेहरा ने बताया कि बोकारो का शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां पूर्व की अपेक्षा जागरूकता आयी है, जीस कारण बहुत कम हीं वाहन चालक बिना वैद्द कागजात अथवा बिना हेलमेट देखे जा रहे है। जिससे पहले की अपेक्षा सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयी है। बावजूद इसके यातायात पुलिस लगातार अभियान चलाकर व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने में लगा है, ताकि सड़क दुर्घटना को शून्य की स्थिति में लाया जा सके।
![]()













Leave a Reply