Advertisement

पुल की सुविधा होते अंगवाली के वाहन मालिकों को पिछरी होकर आवागमन दुर्भाग्यपूर्ण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। दामोदर नदी पर पुल की सुविधा मिलने के बावजूद बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के चार पहिया वाहन मालिकों को पूर्व के मार्ग पिछड़ी नहर मार्ग होकर आवागमन करना दुर्भाग्य नहीं तो और क्या है?

मालूम हो कि, एक लंबे समय तक प्रतीक्षा के उपरांत यहां के रहिवासियों को दामोदर नदी पर बीते वर्ष 2016-17 में पुल की सुविधा मिली तो जरूर, पर दुर्भाग्य है कि पुल के उत्तरी दिशा में एप्रोच रोड अबतक नहीं बन पाने से आवागमन की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। बता दें कि, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के प्रयास से डीएमएफटी कोष से बीते वर्ष 24 में ही अंगवाली मंडपवारी चौक से नदी पुल के दक्षिणी छोर व् उत्तरी छोर से बालू बंकर तक पीसीसी पथ का निर्माण होना था।

वास्तविकता यह है कि ग्रामीणों द्वारा लाख मशक्कत किए जाने पर मंडपवारी चौक से नदी पुल के दक्षिणी छोर तक सड़क बन तो गया, पर उत्तर दिशा में कार्य लंबित रह गया, जो काफी दिनों तक भूमि विवाद बताकर अवधि व्यर्थ में बीतता चला गया। चालू वर्ष में दो माह पूर्व अंचल कार्यालय बेरमो के हस्तक्षेप से भूमि विवाद खत्म कर नई रूट पर मार्ग बनाने का कार्य संवेदक द्वारा शुरू किया गया। यह अबतक पुरा नहीं हो सका है। बीते एक माह से हो रही लगातार वर्षा भी सड़क निर्माण कार्य में बाधक बनी हुई है। किसी तरह कीचड़नुमा मार्ग पर बाइक लेकर रहिवासी आवागमन तो कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए खतरे से खेलने के बराबर है।

बताया जाता है कि, 24 अगस्त को ट्रैकर चालक रामप्रसाद सहित ऑटो चालक अख्तर, नरेश, मस्तान, अरुण आदि दर्जनों निजी वाहन मालिकों को दस वर्ष के पुराने नहर मार्ग पिछरी होकर आवागमन को विवश होना पड़ा। यहां तक कि खराब मार्ग के चलते गांव में कई दिनों से दुग्ध आपूर्ति वाहन एवं दैनिक फेरी वाले भी गांव नही पहुंच पा रहे हैं।

इस दौरान 24 अगस्त को एक वाहन को पुरानी मार्ग, जिसे बालू लदे ट्रैक्टरों के आवागमन ने बिगाड़ कर रख दिया है, उस किचड़ में फंसे हुए देखा गया। मसलन यह कि जबतक नई सड़क, जो गार्डवाल सहित तैयार होकर बारह फीट चौड़ाई होना है। इसकी पूर्णरूप से बनने से ही राहगीरों एवं रहिवासियों को आवागमन में आसानी होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *