विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया थाना परिसर में 14 जुलाई को यातायात जागरूकता एवं स्वयंसेवक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
गोमिया थाना परिसर में थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में आयोजित यातायात जागरूकता एवं स्वयंसेवक सम्मान कार्यक्रम में गोमिया बीडीओ महादेव महतो ने कहा कि बीते दिन मुहर्रम का त्यौहार बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ है। इसमें स्थानीय स्वयंसेवको की काफी अहम भूमिका रही थी। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए गोमिया थाना पुलिस आज उन्हें सम्मानित किया है, जो सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि आज गोमिया थाना परिसर में यातायात को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, ताकि राहगीर यातायात नियमों का पालन करें। इससे दोपहिया वाहन चालकों को मुख्य रूप से संदेश दिया गया कि हेलमेट का उपयोग करें और अपने जीवन की रक्षा करें। सीओ आफताब आलम ने भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। मौके पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पुलिस पदाधिकारी, महिला, पुरुष जवान व् दर्जनों स्वयंसेवक आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply