Advertisement

कारो लोकल सेल जुड़े व्यापारियों ने किया कोल ट्रांसपोर्टिंग ठप्प

बीकेबी कंपनी के 6 हाइवा मे लोड स्टीम कोयला की जांच कराई जाय-कोयला व्यापारी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो परियोजना लोकल सेल से जुड़े कोयला व्यवयायियों, ट्रक मालिकों ने 9 अगस्त को रोड सेल में कोयला उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कारो मोड़ मे कोल ट्रांसपोर्टिंग को ठप्प कर दिया।

यहां उपस्थित कोल व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि लोकल सेल में कोयला उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसके कारण मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। कहा गया कि सेल में कोयला उपलब्ध नहीं होने से लदाई मजदूर, डीओ होल्डर, ट्रक मालिक के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है। कहा कि ट्रक नहीं चलने के कारण हजारों चालक व खलासी के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है।

बताया जाता है कि तीन घंटे बाद परियोजना कार्यालय में सेल ऑफिसर शंकर झा के साथ लोकल सेल से जुड़े प्रतिनिधि की वार्ता हुई। बैठक में उपस्थित कोयला व्यापारियों ने कहा कि बीकेबी कंपनी ट्रांसपोटिंग के जरीये अच्छे ग्रेड स्टीम कोयले को बालीडीह साइडिंग ले जा रही है।

इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि मीनू अग्रवाल के 6 हाइवा मे स्टीम कोयला लोड है, उसकी जांच कराई जाय। कहा गया कि आउटसोर्सिंग कंपनी बीकेबी द्वारा कोयला व्यापारियों के साथ भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है। डीओ होल्डर ने कहा कि सेल ऑफिस मे कार्यरत सेल कर्मी विवेक तिवारी द्वारा कोटा बनाने में पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हुए कोयला व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। इन्हे यहां से स्थानांतरण की जाय।

वार्ता में दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद कोयला ट्रांसपोर्टिंग पुनः शुरू की जा सकी। मौके पर सीआइएसएफ इंस्पेक्टर एके सिंह, आरती सिंह सहित दीपक सिंह, मोनू सिंह, विशाल सिंह, मनोज सिंह, गोलू सिंह, सोनू सिंह, मोनू सिंह, कुणाल सिंह, पंकज सिंह, बिट्टू पांडेय, मुन्ना पंडित, राहुल कुमार, विकास सिंह, बासु दा, अभिमन्यु यादव, रामचंद्र यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *