Advertisement

तेनु डैम में पिकनिक व् नौका विहार का आनन्द लेते सैलानी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट डैम में नव वर्ष को लेकर हर तरफ लोग पिकनिक मानते नजर आ रहे है। दूर-दराज से सैलानी डैम पर घूमने भी आ रहे है।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट स्पेल-वे पर तरह-तरह के मनोरंजन के दुकान भी लगे हुए हैं। वहीं डैम के दूसरे तरफ नौका विहार का भी पर्यटक खूब मजा ले रहे हैं। वहीं बोटिंग करने वाले लोगो को यहां खास आनन्द मिल रहा है।

इस बारे में स्थानीय रहिवासी राजेश कुमार ने 31 दिसंबर को बताया कि दिसंबर से लेकर जनवरी तक डैम में हम लोग आने वाले सैलानियों को नौका विहार का आनंद दिलाते है। इस क्रम में जो कुछ मिल जाता है उससे हम लोग अपने घर परिवार चलाते है। साथ ही ये भी बताया कि सैलानियों के लिए लाइफ जैकेट भी रखे हुए है।

सैलानियों को भी तेनुघाट डैम नौका विहार के लिए खूब लुभा रहा है।
तेनुघाट थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जगह-जगह पुलिस बल को भी तैनात कर रखा गया है।

साथ ही साथ वे स्वंय भी पेट्रोलिग में लगे हुए है। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के उपद्रव करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपील की है कि शांति से आये और शांति से पिकनिक मनाये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *