बंदोवस्ती से सरकार को ₹ 1.25 अरब से अधिक राजस्व की होगी प्राप्ति-सहायक आयुक्त
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला समाहरणालय स्थित सभागार में अपर समाहर्त्ता मो. मुमताज अंसारी की अध्यक्षता में 22 अगस्त को बोकारो जिला की कुल-75 (पचहत्तर) खुदरा उत्पाद दुकानों की बन्दोबस्ती की गयी। इस अवसर पर कुल 33 समूहों में ई-लॉटरी के माध्यम से ऑनलाईन विधि द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष-2025-26 की शेष अवधि के लिए बन्दोबस्ती कराई गई।

मौके पर सहायक आयुक्त उत्पाद उमा शंकर सिंह, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी धरंजय कुमार सहित सभी अधिनस्थ उत्पाद पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
जानकारी देते हुए बोकारो के सहायक आयुक्त उत्पाद उमा शंकर सिंह ने बताया कि उक्त बन्दोबस्ती प्रक्रिया में कुल 546 आवेदक सम्मिलित हुए, जिसमें कुल-75 (पचहत्तर) खुदरा उत्पाद दुकान आवंटित की गई। जिससे राज्य सरकार को कुल ₹1, 25,13, 46, 059 (एक अरब 25 करोड़ 13 लाख 46 हजार 59 रुपए) से अधिक उत्पाद राजस्व की प्राप्ति होगी। उन्होंने बताया कि यह खुदरा उत्पाद दुकानों की बन्दोबस्ती एक सितम्बर से अगले वर्ष को 31 मार्च तक के लिए की गई है।
![]()













Leave a Reply