Advertisement

सोनपुर मंडल में वित्तीय वर्ष में अबतक कुल ₹43,82,80, 571 रेल राजस्व की प्राप्ति

सोनपुर रेल मंडल में मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव से मिली उल्लेखनीय सफलता

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 6,52,298 बेटिकट यात्रियों से अब तक कुल ₹43,82,80, 571 रेल राजस्व की प्राप्ति हुई है।

इसके अतिरिक्त सोनपुर रेल मंडल में बीते 19 जनवरी को वाणिज्य विभाग द्वारा व्यापक पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य टीमों की समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप इस अभियान ने अत्यंत सकारात्मक उपलब्धियां दर्ज की है।

इस विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में टिकट जांच टीमों ने कुल 3304 मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा। इनसे ₹23,35,298/- की राजस्व वसूली की गई, जो मंडल के राजस्व संरक्षण के प्रयासों को और मजबूत करती है। इस अवसर पर कहा गया कि सोनपुर रेल मंडल में निरंतर सघन टिकट जांच अभियान जारी है।

यह यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की बढ़ती जागरूकता, रेल मंडल की सतत मॉनिटिरिंग तथा टिकट जांच टीमों की प्रभावी कार्यशैली का परिणाम है। कहा गया कि सोनपुर मंडल द्वारा टिकट जांच अभियान केवल राजस्व संरक्षण ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ऐसे विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अवैध यात्रा पर प्रभावी रोक लग सके। साथ हीं अधिक से अधिक यात्री समुचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित हो। कहा गया कि सोनपुर रेल मंडल भारतीय रेल के राजस्व एवं सेवा गुणवत्ता में सतत सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *