एसडीओसीएम प्रबंधन के साथ आरसीएमयू की वार्ता
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के कल्याणी स्थित एसडीओसीएम परियोजना कार्यालय में पीओ के साथ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (आरसीएमयू) प्रतिनिधियों द्वारा 26 अप्रैल को वार्ता किया गया। वार्ता में यूनियन ने दर्जनो कामगार की समस्याओ से प्रबंधन को अवगत कराया।
आयोजित बैठक में आरसीएमयू की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र सिंह की अगुवाई में पीओ को मजदूर समस्या से अवगत कराया गया। बैठक में क्षेत्रीय सचिव शिवनंदन चौहान और शाखा अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह ने कहा कि खदानों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है।
अधिक से अधिक कोयला उत्पादन कराने में श्रमिक संगठन अपनी पूरी भागीदारी देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यालय की ओर से मिले लक्ष्य को पाने के लिए प्रबंधन मशीनों का रख रखाव सही तरीके से करे, ताकि उत्पादन में बाधा उत्पन्न न हो। कहा गया कि उत्पादन उत्पादकता के साथ-साथ प्रबंधन मजदूरों के मूलभूत सुविधाओं का भी ख्याल रखे। सेफ्टी सहित अन्य बैठक आदि नियमित किया जाए, तभी समस्याओं का निदान समय पर हो सकता है।
इस अवसर पर पीओ शैलेश प्रसाद ने यूनियन प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मजदूरों की समस्या का निराकरण प्रबंधन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसके लिए यूनियन प्रतिनिधियों को प्रबंधन को सहयोग देना होगा। कहा कि मजदूरों के सहयोग से ही एसडीओसीएम का उत्पादन लक्ष्य हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल्याणी को पहले से बेहतर बनाने को प्रबंधन स्तर पर काफी सुधार की गई है।
वार्ता में प्रबंधक राजीव कुमार, पीई ईएंडएम अरविंद कुमार ऋषि, कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम, पीई एक्स कुमार अमित, पीई सिविल राम लखन कुमार, सहायक कार्मिक सुबल दत्ता सहित आरसीएमयू के शाखा सचिव रवि शंकर ठाकुर, उत्खनन शाखा सचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन अंसारी, कोषाध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह सहित बैजनाथ कुमार, जितेंद्र राय, उपेंद्र नाथ सिंह, कृष्णा गोप, नरसिंह मिश्रा, बाल्मीकि यादव, बिगन तुरी, राजन कमार, कामदेव मिश्रा, राम उदित चौहान, मंगल नोनिया, गोला साहू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply