अतिवृष्टि एवं जलजमाव को लेकर सारण डीएम ने दिया आदेश
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अतिवृष्टि के कारण सारण जिला मुख्यालय छपरा नगर निगम एवं सीमावर्ती इलाकों में जल जमाव की स्थिति को लेकर सारण के जिला दंडाधिकारी सह जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 6 अक्टूबर को कई विद्यालयों का पठनपाठन स्थगित रखने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने नगर निगम छपरा सहित सदर प्रखंड छपरा के पूर्वी तेलपा, सांढा, करिंगा एवं शेरपुर पंचायतों के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों (आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में 6 अक्टूबर को पठन-पाठन कार्य न करने का आदेश दिया है।
डीएम समीर ने 5 अक्टूबर को यह आदेश जारी किया। इसके अतिरिक्त छपरा शहर में अतिवृष्टि को लेकर उत्पन्न स्थिति के आलोक में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन से संबंधित मतदान पदाधिकारी/कर्मी के लिये 5, 6 एवं 7 अक्टूबर को होने वाला प्रशिक्षण अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। शेष प्रशिक्षण यथावत रहेगा।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय छपरा शहर में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिये बिजली विभाग की पूरी टीम लगातार काम कर रही है। स्वयं जिलाधिकारी समीर ने अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ रात्रि में तेलपा ग्रिड में जाकर किये जा रहे कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत आपूर्ति को बहाल करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल होने से बुडको के पंप भी क्रियाशील होंगे जिससे जल निकासी में तेजी आयेगी। बिजली आपूर्ति का ट्रायल भी किया गया है। इस क्रम में आई तकनीकी समस्या को दूर कर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
![]()













Leave a Reply