Advertisement

सरकार की योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता-वैभव श्रीवास्तव

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के 59वें जिलाधिकारी के रूप में वैभव श्रीवास्तव ने जिला मुख्यालय छपरा में 11 दिसंबर को अपना पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य व् केंद्र सरकार की योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल रहेगा। कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिला में योजनाओं का क्रियान्वयन एवं इसे समय पर पूर्ण कराने के लिये कार्य कराया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन विभिन्न चरणों में है। इन सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया जायेगा। इसके साथ ही जिला से लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक के कार्यालयों का व्यवस्थित
तरीके से संचालन, जिससे आम जनों को सहूलियत हो, उच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने सारण जिला में जारी विकास यात्रा की निरंतरता को बनाये रखने में सभी प्रबुद्ध जनों से सहयोग की अपील की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *