पकड़े गए 95 बेटिकट यात्री से वसूले गए ₹39240 किराया और जुर्माना
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के हद में सोनपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के निर्देश पर महत्वपूर्ण टिकट जांच अभियान चलाया गया। टिकट जांच अभियान सोनपुर रेल मंडल के कुर्सेला से थाना बिहपुर के मध्य बस द्वारा संचालित किया गया, जिसमें 95 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे कुल ₹39240 का किराया और जुर्माना वसूल किया गया।
सोनपुर रेल मंडल के जन सम्पर्क अधिकारी सुबोध कुमार ने 9 मार्च को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक चुनचुन कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक राम बालक यादव, नवगछिया स्क्वायड के सभी टिकट निरीक्षक और आरपीएफ का सक्रिय सहयोग रहा।

उन्होंने बताया कि नवगाछिया रेल खंड के थाना बिहपुर रेलवे स्टेशन पर कई गाड़ियों में टिकट चेकिंग की गई, जिनमें 15714 कटिहार-पटना इंटरसिटी, 13163 हाटे बाजारे एक्सप्रेस और 63307 कटिहार-समस्तीपुर सवारी गाड़ी शामिल है। इसके अलावा, कुर्सेला स्टेशन पर भी कई रेल गाड़ियों में टिकट चेकिंग की गई, जिनमें 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस, 63304 समस्तीपुर-कटिहार सवारी गाड़ी और 63303 कटिहार-समस्तीपुर सवारी गाड़ी शामिल है।
![]()













Leave a Reply