Advertisement

सोनपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर टिकट जांच बस छापेमारी अभियान

पकड़े गए 45 महिला यात्रियों सहित कुल 875 बेटिकट यात्री से ₹6.47 लाख जुर्माना

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के हद में सोनपुर रेल मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 4 अप्रैल को रेलवे टिकट जांच अभियान चलाया गया। जिसमें 45 महिला यात्रियों सहित कुल 875 बेटिकट यात्री पकड़े गये। बेटिकट यात्रियों से रेलवे द्वारा ₹6.47 लाख का जुर्माना वसुला गया।

जानकारी के अनुसार अनधिकृत यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए सोनपुर रेल मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर बड़े पैमाने पर टिकट जांच बस छापेमारी अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे यात्रा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना था। इसे पूरी योजना और दक्षता के साथ क्रियान्वित किया गया।

सोनपुर रेल मंडल के पीआरआई राम प्रताप सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि रेल प्रशासन और जांच अभियान से जुड़े रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से असुविधा और जुर्माने से बचने के लिए वैध टिकट के साथ यात्रा करने का पुरजोर आग्रह किया है।

कहा कि बिना टिकट यात्रा करने से न केवल वित्तीय नुकसान होता है, बल्कि रेलवे सेवाओं के कुशल संचालन में भी बाधा आती है। रेलवे निष्पक्ष यात्रा प्रथाओं को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। रेल मंडल अनुशासित और वैध रेलवे वातावरण बनाए रखने के लिए जनता का सहयोग चाहता है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *