आरसीएफ पुलिस ने खोली फर्जी लोन कंपनी की पोल
मुश्ताक खान/मुंबई। फर्जी कंपनी के नाम पर लोगों से गोल्ड की ठगी करने वाला संतोष शांताराम शिंदे को आरसीएफ पुलिस ने विलेपार्ले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 4 किलो 90 ग्राम सोना के साथ 1 करोड़ 1 लाख रूपये भी जब्त किया है। इस मामले करीब 55 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है।
इसके अलावा करीब 39 पंचनामे में 5 किलो 20 ग्राम सोना के साथ 40 लाख रूपये पुलिस ने आरोपी के पास से बरामत दिया है। इस मामले में वाशीनाका स्थित माहुल निवासी संगीता चंद्रकांत माहुलकर ने सबसे पहले शिकायत दर्ज कराई थीं।
मिली जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल 2021 को सुवर्णा संतोष शिंदे (30 ) ने आरसीएफ पुलिस स्टेशन में अपने पति संतोष शिंदे (41) के लापता होने कि शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई व तहकीकात चल रही थी।
हलांकि इससे पहले माहुल गांव निवासी संगीता चंद्रकांत माहुल (43 ) ने राज फाइनेंस कंपनी द्वारा सोने की ठगी करने का मामला दर्ज कराया था। इन दोनों मामलों की अलग-अलग तरीके से जांच चल रही थी। लेकिन सोने की ठगी की शिकायतों में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए। ट्रांबे डिविजन के एसीपी फिरोज बागवान और सीनियर पीआई बाला साहेब गावटे द्वारा विशेष दल का गठन किया गया।
चूंकि आरसीएफ पुलिस द्वारा चल रहे दोनों जांचों की कड़ी कहीं न कहीं शक पैदा कर रही थी। बहरहाल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष दल का मुखिया पीआई विलास दातीर को बनाया गया। एसीपी और सीनियर के निर्देश पर एपीआई संतोष कदम, एएसआई विलास हके , पीएन विक्रम हेवरे, गणेश निगडे, विशाल भिसे और महेश राउत ने राज फाइनेंस कंपनी के साथ- साथ आरोपी संतोष शाताराम शिंदे की तलाश शुरू की।
इस मामले में 8 अगस्त को एफआईआर दर्ज किया गया था। पुलिस के सामने एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। चूंकि शिकायत कर्ताओं द्वारा संतोष शिंदे की जो तस्वीर बताई गई थी। उसी के लापता होने की शिकायत आरोपी की पत्नी ने की थी। आरोपी शिंदे का मोबाईल बंद था कोई अता पता नहीं, ऐसे में करीब डेढ़ करोंड़ की आबादी वाले महानगर मुंबई या एक सौ तीस करोड़ की जनसंख्या में से आरोपी को ढूंढना लोहे के चने चबाने जैसा था।
इसके बाद भी आरसीएफ के विशेष दल ने हार नहीं मानी और आरोपी की तलाश में लगे रहे। आखिर वो दिन आ ही गया। फर्जी फाइनेंस कंपनी का संतोष शांताराम शिंदे को पुलिस ने विलेपार्ले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 4 किलो 90 ग्राम सोना के साथ 1 करोड़ 1 लाख रूपये जब्त किया है।
महिलाओं को कैसे ठगता था शिंदे
आरोपी संतोष शिंदे लॉक डाउन के दौरान माहुल गांव परीसर में गोल्ड लोन देने के नाम पर महिलाओं से सोना लेता था और महीना पूरा होते ही समय पर उसका व्याज पहुंचाया करता था। इस तरह उसने चंद महीनों में कई महिलाओं से सोना लिया और उसका व्याज देता रहा। इस तरह लॉक डाउन के दौरान धीरे -धारे शिंदे के संपर्क में कई महिलाएं आर्ईं और अपना जेवर दे दिया। इसके बाद एका एक शिंदे लापता हो गया। जिसकी शिकायत उसकी पत्नी ने आरसीएफ पुलिस में दर्ज कराई थी।
शिंदे कहां से देता था ब्याज
आरोपी संतोष शिंदे के संपर्क में धारावी, ट्रांबे, वाशीनाका, आरएनए पार्क, माहुल गांव, खारदेव नगर, घाटला, भोई वाडा, अंटॉप हिल, वडाला, चेंबूर, गोवंडी, भांडुप, मुलुंड, नवी मुंबई के वाशी स्थित 3 ज्वेलर्स के पास गिरवी रख कर महिलाओं को मूर्ख बनाता था। इन सभी ज्वेलर्स से भी पुलिस पूछ-ताछ करने वाली है। फिलहाल करीब 55 लोगों की शिकायतें आ चुकी हैं।
इनमें 39 पांचनामें भी हुए हैं। पुलिस ने 39 पंचनामें के आधार पर 5 किलो 20 ग्राम सोना सहित 39 लाख 60 हजार रूपये नगद जब्त किया है। इसके अलावा माहुल मामले में 4 किलो 90 ग्राम सोना व 1 करोड़ 1 लाख रूपये नगद जब्त किया है। इस मामले के एफआईआर 529 / 2021 में आरसीएफ पुलिस ने आरोपी संतोष शांताराम शिंदे के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 , 420 और 34 के तहत दर्ज किया है।
301 total views, 1 views today