Advertisement

अवैध बालू खनन के विरुद्ध सघन जांच अभियान में बालू लदा तीन ट्रैक्टर जप्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग द्वारा 16 जून को बोकारो जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ी निगरानी की गई। इस दौरान अवैध रूप से बालू ले जा रहे तीन ट्रैक्टर को जप्त किया गया।

जानकारी के अनुसार खनन विभाग द्वारा इस अभियान के तहत जिला के हद में बालीडीह थाना क्षेत्र के होली क्रॉस विद्यालय के समीप मुख्य पथ पर अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। उक्त तीनों ट्रैक्टरों को विधिवत जप्त कर बालीडीह थाना के सुपुर्द कर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इस अभियान में खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिनके संयुक्त कार्यवाही से अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया गया।इस अवसर पर जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) रवि कुमार सिंह ने कहा कि खनिज संपदाओं की अवैध तस्करी और दोहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा नियमित जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *