प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भास्कर फाउंडेशन द्वारा पीएम आवास योजना के तहत पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत में पूर्व में 13 राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिए जाने के बाद 30 नवंबर को सभी को विभाग द्वारा तीन प्रकार की परीक्षा ली गयी। परीक्षा में मुख्य रूप से थ्योरी, वाइवा एवं प्रेक्टिकल शामिल था।
प्रखंड को-ऑडिनेटर संतोष कुमार एवं प्रशिक्षक मनोज कुमार तुरी ने बताया कि लिए गये एसिसमेंट के तहत उत्तीर्ण सभी को केंद्र सरकार द्वारा प्रमाण-पत्र शीघ्र दिया जाएगा।मौके पर उपस्थित मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने कहा कि यह सरकार की सराहनीय कदम है। ऐसे प्रयास से राजमिस्त्रियों को परिपक्व होने का अवसर मिला है।
परीक्षा में शामिल राजमिस्त्रियों में मुन्ना रविदास,किशुन कमार, रफीक आलम, अजय रविदास, संतोष कपरदार, रविंद्र रविदास, मो. आले नबी अंसारी, हरिलाल महतो, राजेंद्र रविदास, जिब्रान अंसारी, नरेश कमार, दुबे रजवार, राजेंद्र रजवार आदि का नाम शामिल था।
![]()












Leave a Reply