Advertisement

चिन्मया विद्यालय के तीन छात्रों ने आईएनएमओ के लिए किया क्वालीफाई

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चिन्मया विद्यालय बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के कक्षा 10वीं और 11वीं के तीन विद्यार्थियों ने इंडियन नेशनल मैथ्स ओलंपियाड (आईएनएमओ) के लिए क्वालीफाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

आरएमओ में सफलता के बाद पूरे झारखंड से चयनित 30 विद्यार्थियों में चिन्मय विद्यालय के तीन छात्र शामिल हैं। इनमें कक्षा 10वीं के आदर्श सिंह तथा कक्षा 11वीं के मयंक शर्मा और रतन नारायण सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में स्थान बनाया है। आदर्श सिंह इससे पूर्व आरएमओ में स्टेट टॉपर भी रह चुके हैं।

ज्ञात हो कि आईएनएमओ की परीक्षा अगले वर्ष 18 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। यह परीक्षा तीन श्रेणियों में होती है, जिसमें 8वीं से 11वीं वर्ग के लिए इन तीनों विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *