Advertisement

बोकारो में गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

छापामारी में 11.940 किलोग्राम गांजा बरामद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से 11.940 किलोग्राम गांजा, 10 पुड़िया ब्राउन शुगर, हुंडई की एक वेन्यू कार, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 8789 रुपये नगद सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि जिला के हद में चास प्रखंड के ग्राम सिजुआ तालाब के पास दो युवक मोटरसाइकिल पर गांजा और ब्राउन शुगर का पुड़िया बनाकर बेच रहे हैं। एसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) आलोक रंजन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा।

तलाशी में आरोपियों के पास से 1.540 किलो गांजा, 10 पुड़िया ब्राउन शुगर और 850 रुपये नकद बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे बारी कॉपरेटिव कॉलोनी रहिवासी अनिरुद्ध साव उर्फ हित से गांजा खरीदते हैं।

उनके निशानदेही पर अनिरुद्ध साव के घर छापेमारी कर 10.400 किलो गांजा, एक हुंडई वेन्यू कार क्रमांक-JH09BA/0801, नगद ₹7939 और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी में अनिरुद्ध साव उर्फ हित (47 वर्ष) रहिवासी बारी कॉपरेटिव कॉलोनी, सेक्टर-12 बोकारो। मो. फैज अकरम उर्फ बॉबी (25 वर्ष) रहिवासी गौस नगर मखदुमपुर, थाना बालीडीह ऒर
मो. मतलुब आलम (23 वर्ष) रहिवासी गौस नगर मखदुमपुर, थाना बालीडीह शामिल है।

छापामारी दल में मुख्यालय डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में गठित दल में थाना प्रभारी बालीडीह सह पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर 12 सह पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह, सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर नशे के इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *