सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सावन की तीसरी सोमवारी को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा के तीनों शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर भारी भीड़ रही।
जानकारी के अनुसार गुवा बाजार स्थित कुसुम घाट के समीप शिवालय, गुवा रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय तथा योग नगर स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं ने 28 जुलाई की सुबह 4 बजे से ही जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गुवा प्रशासन द्वारा तीनों शिवालयों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने में परेशानी ना हो।

इसके साथ ही योग नगर स्थित शिवालय में भी तीसरी सोमवारी पर मंदिर कमेटी एवं समाजसवको द्वारा खिचड़ी और खीर भोग वितरण किया। साथ ही किरीबुरु स्थित लोकेश्वर मंदिर, मेघाहातुबुरु स्थित मां काली मंदिर, किरीबुरु घाटी में स्थित ॐ शांति स्थल मंदिर समेत अन्य मंदिरों में जलाभीषेक हेतु भगवान शिव के भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी।
महिलाएं आज एक दिन का उपवास रख तथा स्नान व नये वस्त्र धारण कर गंगाजल व पूजा की तमाम सामग्रियों को लेकर पूजा हेतु मंदिर पहुंच एक-एक कर पूजा कर रही थी। इस दौरान उक्त तीनों मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रुप में खिचड़ी व् खीर का वितरण किया गया।
![]()













Leave a Reply