Advertisement

मानसून के कारण तीन महीने का अग्रिम राशन वितरण कार्य शुरू

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। मानसून के कारण अग्रिम तीन महीने का राशन बोकारो जिले के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों में शुरू किया गया। गोमिया बीडीओ ने पारदर्शी तरीके से राशन वितरण करने का निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार द्वारा जारी निर्देश को लेकर बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड में बीते एक जून से मानसून के कारण 3 महीने का राशन जन वितरण प्रणाली दुकानों में शुरू कर दिया गया है।

इस अवसर पर 2 जून को गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो ने सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से राशन वितरण करने एवं वितरण की संधारित रिकॉर्ड रखने को कहा है।

बीडीओ द्वारा जारी निर्देश के अनुसार गोमिया पंचायत के रंजीत कुमार ने स्थानीय मुखिया बलराम रजक एवं पंचायत समिति सदस्य जनक देव की मौजूदगी में लाभुक कार्ड धारी को पारदर्शी तरीके से राशन का वितरण किया। मौके पर समाजसेवी रोहित यादव, राजू प्रजापति सहित कई कार्ड धारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *