Advertisement

विश्वविद्यालय महिला कबड्डी के लिए महिला कॉलेज की तीन छात्राएं चयनित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। उड़ीसा में आहूत ईस्ट जोन विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रातियोगिता के लिए आर के महिला कॉलेज की तीन छात्राओं का चयन किया गया है। यह जानकारी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ मधुश्री सेन सान्याल ने 5 दिसंबर को दी।

उन्होंने बताया कि उनके कॉलेज से उक्त प्रातियोगिता के लिए नेहा वर्मा, रिमझिम कुमारी और राखी कुमारी का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी चयनित खिलाड़ी बहुत ही बढ़िया कबड्डी खेलती हैं। वे उनकी जीत की कामना करती हैं।

खेल प्रशिक्षिका पूनम कुमारी ने कहा कि चयनित तीनों लड़कियां कबड्डी की माहिर खिलाड़ी हैं। प्रोफेसर महेश अमन ने कहा कि इन लड़कियों की वजह से कॉलेज की अन्य लड़कियां भी कबड्डी के प्रति प्रेरित होंगी तथा भविष्य में कॉलेज का नाम रौशन करेंगीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *