Advertisement

स्वरा आर्ट एंड कल्चर द्वारा प्रेमचंद रंगशाला में तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के सौजन्य से सर्वविद्या सरोज फाउंडेशन बिहार की कला इकाई स्वरा आर्ट एंड कल्चर द्वारा 4 से 6 अक्टूबर तक तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए कलाकार साझा संघ के सचिव व् प्रसिद्ध टीवी कलाकार रंगकर्मी मनीष महीवाल ने बताया कि सायं 6:30 बजे से बिहार की राजधानी पटना के प्रेमचंद रंगशाला में ‘तीन दिवसीय लोक संगीत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें बिहार के विभिन्न लोककला दलों द्वारा लोकगीत एवं लोकनृत्यों की प्रस्तुति की जाएगी।

इस क्रम में 4 अक्टूबर को कार्यक्रम का उद्घाटन परामर्शी, बिहार राज्य योजना पर्षद बिहार सरकार विकास वैभव, सदस्य, बिहार लोक सेवा आयोग बिहार सरकार नवल किशोर, कला संस्कृति पदाधिकारी बिहार सरकार कृति आलोक तथा संस्था की सचिव डॉ सारिका द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया।

महीवाल के अनुसार कार्यक्रम का आरंभ स्वरा आर्ट एंड कल्चर द्वारा डॉ सारिका के निर्देशन में मंगल के दाता गीत तथा झिझिया नृत्य से की गई। जिसमें आर्या कुमारी, दिव्याश्री, आराध्या चौधरी, आराध्या कर्ण, मैत्रेयी राज, वैष्णवी, ऐशुताश्री, काजल, रेखा कुमारी, माधुरी तथा आराध्या गुप्ता ने भाग लिया।

इसके बाद सत्यप्रकाश गुप्ता के गायन एवं दल द्वारा वादन का कार्यक्रम तथा पल्लवी के दल द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति की गई। इसके बाद भारतीय नृत्य कला मंदिर पटना की छात्राओं द्वारा शिव स्तुति (कथक नृत्य) पेश किया गया, जिसमें श्रेया झा, कविता, रिया, दिव्या, नैषा, दिव्यांगना, रश्मि एवं तृषा ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि आज की अंतिम प्रस्तुति अंजली एवं ग्रुप द्वारा लोकनृत्य की थी, जिसमें सानवी, मेधाविनी राय, आराध्या सिंह, सानिया झा, अनन्या गुप्ता, दीप शिखा, अभिलाषा पांडेय तथा मनीषा लोकप्रिया शामिल थी। बताया कि कार्यक्रम में हारमोनियम पर डॉ सारिका, तबले पर प्रवीर कुमार, ढोलक पर उत्पल कुमार, की बोर्ड पर राजन कुमार और ऑक्टोपैड पर गौतम कुमार संगत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर की संध्या स्वरा आर्ट एंड कल्चर के अलावा सत्यम शेखर (गायन), श्वेता (गायन) तथा अंशु कुमारी एंड ग्रुप (लोक नृत्य) द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *