Advertisement

टाटीबा में तीन दिवसीय नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में टाटीबा फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का 23 अगस्त को शुभारम्भ किया गया। बतौर मुख्य अतिथि नोवामुण्डी प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा एवं बराईबुरु टाटीबा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष बुधराम पूर्ति ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

सरना एसोसिएट टाटीबा के तत्वाधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पुरती ब्रदर्श गुवा एवं टीएमएस बोलानी के बीच खेला गया। जिसमें गुवा ने बोलानी को 1-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

इस प्रतियोगिता में झारखंड -ओडिशा की कुल 32 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता के विजेता को 1 लाख 11 हजार 111 रूपये, उप विजेता को 70 हजार, तीसरे स्थान वाली टीम को 40 हजार तथा चौथे स्थान की टीम को 30 हजार रुपये पुरस्कार निर्धारित है। हालांकि 48 टीम नहीं आने के कारण पांचवें व छठे टीम का पुरस्कार रद्द कर दिया गया है। इसके अलावे बेस्ट स्कोरर, गोलकीपर, डिफेंडर, अनुशासित टीम को पुरस्कृत किया जायेगा।

जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों से प्रवेश शुल्क के रुप में 4100 रुपये लिया गया है। प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला 25 अगस्त को होगा।
प्रतियोगिता उद्घाटन के अवसर पर कमिटी के पदाधिकारियों में दामोदर बारी, मोटाय हेम्ब्रम, किशोर हेम्ब्रम, दखल हेम्ब्रम, सुर्या बारी, सोंगा हेम्ब्रम, सामू चरण सोय, टिंकु निषाद आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *