Advertisement

खूंटी मैदान में तीन दिवसीय झारखंड राज्य कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन

प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे लाने में हमेशा हम साथ है-सुदेश

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (झारखंड)। झारखंड राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में खूंटी जिला कबड्डी संघ के सहयोग से 28 अप्रैल को तीन दिवसीय 10वीं झारखंड राज्य बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन स्थानीय बिरसा कॉलेज खूंटी के खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार उक्त प्रतियोगिता में झारखंड के 21 जिलों के 39 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो एवं विशिष्ट अतिथि डॉ देवशरण भगत, प्रिंसिपल जे कुल्लू, प्रवीण प्रभाकर, संजय मेहता, रमेश भगत, विज्ञान सिंह, जयकांत कश्यप द्वारा झंडोत्तोलन कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुरू किया गया।

मौके पर खिलाड़ियों ने बैंड बाजे के धुन पर मार्च पास्ट किया एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।झारखंड राज्य कबड्डी संघ के महासचिव संजय कुमार झा ने आगुंतको का स्वागत किया तथा मंच का संचालन अध्यक्ष तपन रावत व हरीश कुमार सिंह ने बखूबी संभाला।

कब्बड़ी संघ खूंटी जिलाध्यक्ष गुलाब महतो और सचिव शिव कुमार महतो, अजय महतो ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर डॉ राजेश कुमार गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, चंचल भट्टाचार्य, सुषमा नाग सुमित महतो, अजय महतो, सुनील कच्छप, मनोज कुमार, शिवा जधेल, तिलक राम साहू, रमेश कुमार साहू, मनोज शर्मा, संतोष प्रसाद, ज्योति रंजन, शिवसागर, विक्की शर्मा, छोटेलाल साहू, संदीप कुमार, राजेश साहू, अशफाक मुन्ना सहित संघ के सदस्य एवं तकनीकी अधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *