Advertisement

तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय शतरंज और कैरम प्रतियोगिता संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सेन्ट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के बोकारो एवं करगली क्षेत्र के करगली आफिसर्स क्लब मे 15 दिसंबर को तीन दिवसीय सीसीएल अंतर क्षेत्रीय शतरंज और कैरम प्रतियोगिता संपन्न हो गया। अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमे 10 क्षेत्र के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक एम के राव ने कहा कि फिट रहने के लिए खेलों से जुड़ कर रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने आयोजन में आये सीसीएल कर्मियों का हौसला बढ़ाया तथा फिट रह कर स्वास्थ्य लाभ लेने के साथ सीसीएल के लिए बेहतर करने का संकल्प दिलाया।

सीसीएल स्पोर्ट्स मैनेजर आदिल हुसैन ने कहा कि सीसीएल स्तर के प्रतियोगिता के विजेता को कोल इंडिया की शतरंज और कैरम प्रतियोगिता मे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को जो असुविधा हुई है इसके लिए उन्हें खेद है। प्रतियोगिता में 71 खिलाड़ियों ने भाग लिया। संचालन प्रेक्षा मिश्रा ने किया।

मौके पर सीसीएल वेलफेयर एचओडी रेखा पांडेय सहित बीएंडके क्षेत्र के एएफएम जी चौबे, एसओपी राजीव कुमार, निखिल अखौरी, विश्वास वत्स, यूनियन प्रतिनिधि गजेंद्र प्रसाद सिंह, विजय कुमार सिंह, सुशील सिंह, संतोष सिन्हा, विनय पाठक, आभास चंद्र गांगुली, विजय भोई आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *