Advertisement

अनपति देवी सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय निरीक्षण कार्य प्रारंभ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अनपति देवी सरस्वती विद्या मंदिर फुसरो में 13 जनवरी से तीन दिवसीय विद्यालय निरीक्षण कार्य प्रारंभ किया गया।

जानकारी के अनुसार विद्यालय निरीक्षण टोली में विद्या विकास समिति झारखंड के पूर्णकालिक एवं हजारीबाग विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिंह, स.वि.मं गिरिडीह के आचार्य अजीत कुमार मिश्र, स.वि.मं साहेबगंज के आचार्य अमित कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने विद्यालय परिवार की ओर से वंदना सभा में निरीक्षण टोली के सदस्यों का स्वागत, परिचय एवं उनका स्वागत अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर किया गया।

प्रथम दिवस में शून्य कालांश, वंदना, कक्षा अध्यापन, मध्यावकाश, अवकाश, पूर्व छात्र परिषद, विद्वत परिषद, संस्कृति बोध परियोजना, शोध, पर्यावरण, शैक्षिक और व्यवस्था संबंधी सभी क्रिया कलापों का निरीक्षण किया गया। जिसका वृत आचार्यों के साथ बैठक में निरक्षण टोली द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर निरीक्षण टोली के संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि निरीक्षण एक अवसर होता है अपनी व्यवस्था में सुधार लाने का। निरीक्षण के क्रम में अच्छाई एवं कमी दोनो सामने आती हैं। अच्छाई का प्रसार हो एवं कमी को दूर किया जाय। इसके पूर्व उन्होंने वंदना सभा में छात्रों को आशीर्वचन में कहा कि भरपूर अभ्यास द्वारा अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। शांति मंत्र के साथ प्रथम दिवस का निरीक्षण कार्य संपन्न हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *