Advertisement

स्वामी विवेकानंद मैदान में तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। यूथ क्लब की ओर से 27 दिसंबर को बोकारो थर्मल के स्वामी विवेकानंद मैदान में तीन दिवसीय लक्ष्मण मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने फुटबाल प्रतियोगिता का शुरुआत पूर्व खिलाड़ी स्व लक्ष्मण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं फुटबाल में किक मारकर किया। तत्पश्चात उपस्थित खिलाड़ियों का परिचय लिया गया।

जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर को पेटरवार पुटकाडीह क्लब एवं बोकारो थर्मल क्लब के खिलाड़ियों के बीच उद्घाटन मैच आयोजित किया । जिसमें पेटरवार पुटकाडीह क्लब के खिलाड़ी ने 1-0 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर गए। फाइनल प्रतियोगिता 29 दिसम्बर को खेला जाएगा।

यहां बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी टीम के खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल में जीत हार लगी रहती है। हार के बाद ही जीत का सबसे अधिक खुशी मिलती है। खिलाड़ियों को और बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगली प्रतियोगिता की तैयारी में जुट जाना चाहिए।

भाजपा नेता श्रवण सिंह ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस फुटबाल प्रतियोगिता में कुल आठ टीम के खिलाड़ी भाग ले रहे है। कहा कि लोकप्रिय खिलाड़ी स्व लक्ष्मण सिंह हमारे छोटे भाई थे। जिसकी मृत्यु के बाद से बोकारो थर्मल में यह फुटबाल टूर्नामेंट हो रहा है। कहा कि खेल प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए। इससे कैरियर की अपार संभावनाएं है। साथ ही खेल से तन मन भी तंदुरुस्त रहता है।

इस अवसर पर यूथ क्लब के अध्यक्ष विजय सिंह, सचिव ए.कार्तिक (डब्बू), कोषाध्यक्ष भोला तुरी, सदस्य अनिल तुरी, नीरज कुमार, जसपाल सिंह, चंदन यादव, राजा बाबू, पिंटू सिंह सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *