Advertisement

अज्ञात चोरो द्वारा बंद आवास और गुमटी का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के करगली स्थित रेस्ट हॉउस कॉलोनी निवासी गौरीशंकर सिंह और करगली गेट के एक गुमटी से बीती 22 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने दो जगहो को निशाना बनाया। चोर दोनों जगहो से बर्तन समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दे दी है। सूचना के बाद बेरमो पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गौरीशंकर सिंह बीते 22 जनवरी की रात परिवार के साथ अपने पुत्र के करगली अस्पताल कॉलोनी के घर में सो रहे थे। रात किसी समय अज्ञात चोरों ने रेस्ट हॉउस कॉलोनी के खाली पड़े मकान के उक्त कमरे में घुसकर कपड़े, बर्तन सहित हजार रुपये चोरी कर लिए।

गृह स्वामी सुबह सोकर उठे, तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, चिकू सिंह और बेरमो पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *