प्रहरी संवाददाता/बोकारो। एलएपी झारखंड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष योधन नायक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि बीते 13 जुलाई को राजद प्रदेश कार्यालय राॅंची में सुनील साहू के नेतृत्व में उनके साथ हजारों समर्थक राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
ज्ञात हो कि, जोधन नायक अपने समर्थकों के साथ बीते 13 जुलाई को राजद में शामिल हुए। उक्त मौके पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, राजद बिहार के प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव, झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सह विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन प्रसाद यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, मंजु साह, कमलेश यादव, डाॅ मनोज, कैलाश यादव, मनोज पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में राजद की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से बोकारो जिला से ज्ञानेश्वर प्रसाद, हजारीबाग जिला से पूर्व मुखिया नंदलाल साव, रणधीर कुमार साहू, चतरा जिला से साहू संजय स्नेही, मुरारी साव, लातेहार जिला से राजु रंजन प्रसाद, बलराम प्रसाद साहू, गिरिडीह जिला से भागवत साह, अकलेश्वर प्रसाद साहू, जमशेदपुर जिला से मनोज गुप्ता, शीला देवी, पलामु जिला से अशोक प्रसाद साहू, अरविंद साव, गढ़वा जिला से प्रदीप गुप्ता, अनिल पासवान, आदि।
धनबाद जिला से अशोक साव, रोबीन दास, कोडरमा जिला से शंकर साव, गोड्डा जिला से जय प्रकाश दास, चाईबासा जिला से शशिकांत ठाकुर, सरायकेला जिला से शिवेंद्र गोराई, प्रमोद साहू, खूँटी जिला से संतोष साव, फागू साहू, सिमडेगा जिला से दिलमोहन साहू, राँची जिला से आर्यन कुमार सागर, हीरालाल साहू, दुमका जिला से उपेन्द्र मंडल, जामताड़ा जिला से शत्रुध्न पंडित समेत सभी जिला के रहिवासी राजद समर्थक शामिल रहे।
![]()













Leave a Reply