Advertisement

महाभंडारा में हजारों महिला, पुरुष व् बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा पंचायत में श्रीश्री 1008 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ का समापन 16 अप्रैल को महाभंडारा के साथ किया गया।
ज्ञात हो कि, बीते 11 अप्रैल से उलगड्डा में पांच दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया था।

जिसमें तेनुघाट डैम तक कलश यात्रा निकाला गया था। कलश यात्रा में आसपास के क्षेत्र सैकड़ों महिला, पुरुष तथा युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था।महायज्ञ समापन से पूर्व यहां महा भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित होकर भंडारा में भाग लिए और प्रसाद ग्रहण किया।महायज्ञ में धार्मिक अनुष्ठान को यज्ञाचार्य पंडित विजय शास्त्री, नरेश उपाध्याय, सुबोध शास्त्री, विनोद उपाध्याय द्वारा संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक योगेश्वर यादव, अध्यक्ष दिनेश्वर सिंह, सचिव महेश यादव, कोषाध्यक्ष शंकर यादव, लाला यादव, अजय ठाकुर, संजय ठाकुर, विजय ठाकुर, राजेश यादव, महेंद्र सिंह, राहुल यादव, बाबूलाल सोरेन, डालेश्वर सिंह, जितेंद्र यादव, सूरज यादव, बसंत यादव, सोहन यादव, दीपक सिंह, सोहन सिंह, प्रदीप मरांडी, प्रेम यादव, पवन साव, राहुल साव, दुर्गा साव, संदीप यादव, गंगा तुरी, आनंद कुमार, अरुण यादव, मुन्ना श्रीवास्तव, सुरेश आदि।

महतो, आनंद महतो, सुरेंद्र सिंह सहित समस्त कमेटी के साथ गांव के समस्त ग्रामीण रहिवासी शामिल थे।वही गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, उलगड्डा पंचायत के मुखिया अरविंद मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य यशोदा देवी, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने भी महायज्ञ में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *