बाबा हरिहरनाथ की जय जयकार से गूंज रहा कांवरिया पथ
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। श्रावण माह के चौथी सोमवारी पर सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित पहलेजा धाम से मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक के लिए एक अगस्त को हजारों कांवरियों ने बाबा हरिहरनाथ के जयकारे एवं बोलबम के गगनभेदी नारों के साथ प्रस्थान किया।
इस बार कांवर यात्रा में कांवरियों की अप्रत्याशित रुप से भारी कमी देखी गई। बावजूद इसके हजारों की संख्या में वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर एवं पटना से पहुंचे कांवरियों ने पहलेजा धाम में दक्षिणायनी गंगा नदी में डुबकी लगाई। संकल्पबद्ध हुए और पहलेजा – हरिहरनाथ निचली कांवरिया पथ से बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है के नारे के साथ बाबा हरिहरनाथ मंदिर एवं उसके आसपास के मठ – मंदिरों में प्रथम पड़ाव दिया।
बाबा हरिहरनाथ का संध्याकालीन दर्शन – पूजन कर गरीबनाथ की ओर हाजीपुर पुरानी गंडक पुल से काँवारिये प्रस्थान किए। इस बीच मुख्य कांवरिया सड़क पर कई स्थानों पर शिविरों के माध्यम से कांवरियों को इस भीषण गर्मी में जलादि से सेवा किया गया।
इस दौरान वैशाली जिला के हद में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर दौलतपुर – हरिहरपुर के कांवरिया भक्तों ने एक विशाल शिवलिंग की आकृतिवाले कांवर यात्रा निकाली, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस शिव लिंग में भगवान शिव के सबसे प्रिय नाग बासुकी को शिवलिंग मे लिपटा हुआ दिखाया गया है। कांवरिया भक्तों का यह समूह बाबा बासुकीनाथ, हरिहरनाथ एवं बाबा पातालेश्वर नाथ की जयकारे भी लगा रहे थे। इस मनोहारी दृश्य को सड़क किनारे उपस्थित भक्तगण अपने मोबाईल कैमरो में कैद करते दिखे।
![]()













Leave a Reply