प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली मे संचालित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष अजित रविदास की अध्यक्षता मे 23 फरवरी को आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आगामी श्रीरामचरित मानस यज्ञ के लिए निकलने वाली कलश-यात्रा मे महिला-पुरुष श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत से स्वागत किये जाने का निर्णय लिया गया। उक्त बैठक मे शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की सावित्री देवी, संजू देवी, कुंवर रजवार, संतोष रजवार, जीतेन्द्र घासी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply