व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए चार सौ कारसेवकों का प्रशिक्षण
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित नारायणी नदी किनारे दीपावली की पूर्व संध्या पर दीप मालिकाओं से नारायणी मईया का श्रृंगार किया जायेगा। सोनपुर में नमामि गंगे घाटों पर रंगोलियां भी सजेगी। रंग-बिरंगे अद्भुत प्रकाश भी बिखरेंगे। यह अदभुत दृश्य आगामी 19 अक्टूबर को हरिहरक्षेत्र दीपोत्सव में दिखाई पड़ेगा।
इस कार्य को लेकर स्थानीय युवा वर्ग एवं छात्र-छात्राओं की बड़ी भागीदारी दिखाई पड़ रही है। वेद पाठ एवं शंख ध्वनि से धर्माचार्यों व संतों द्वारा हरिहरक्षेत्र दीपोत्सव का उद्घाटन एवं शुभारंभ होगा। दीपोत्सव की तैयारी अब अपने अंतिम चरण में है। चर्चित गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन हरिहरक्षेत्र जन जागरण मंच द्वारा संस्कृति संरक्षण महाभियान के अंतर्गत प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले हरिहरक्षेत्र दीपोत्सव की तैयारी को लेकर 12 अक्टूबर को दीपोत्सव आयोजन समिति की नियमित बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गयी, जिसमें उपरोक्त बातें उभरकर सामने आईं।
समीक्षा बैठक में स्थानीय रहिवासियों से घर-घर जाकर तेल संग्रह और सदानीरा नारायणी नदी के तट अवस्थित लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे नमामि गंगे घाटों पर तीस खण्डों में की जाने वाली दीप सजावट के लिए चार सौ कार सेवकों के प्रशिक्षण सहित आवश्यक सामानों की आपूर्ति का जायजा लिया गया। विदित हो कि स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष दीपोत्सव आयोजन समिति को भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन टीम एवं आपातकालीन चिकित्सा प्रबंध इत्यादि की व्यवस्था से सहायता प्रदान की जाती है।
पिछले वर्ष इस कार्यक्रम में अनुमंडल एवं जिला स्तर के कई सिविल पदाधिकारियों की उपस्थिति भी थी। मंच की निर्णित परंपरानुसार प्रतिवर्ष दीपोत्सव का उद्घाटन स्थानीय धार्मिक मठ मंदिरों के साधु – संतों द्वारा पूर्व निर्धारित समय पर किया जाता है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए साधु – संत व महात्माओं द्वारा आने की पूर्व स्वीकृति मिल गई है। सोनपुर स्थित नमामि गंगे घाटों पर बाढ़ के कारण जमे बालुओं की सफाई नगर परिषद् द्वारा युद्ध स्तर पर की जा रही है। नमामि गंगे घाटों पर बाढ़ के कारण बालू आ गए थे।
विदेशों से भी प्राप्त हो रहे दान
बताया जाता है कि सोनपुर की मिट्टी से जुड़े दानवीरों द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से दिल खोलकर देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से दान आ रहे हैं। तेल संग्रह के लिए आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, उप कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा दीवानजी, सह कोषाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, हरिहरक्षेत्र जन जागरण मंच के संरक्षक कृष्ण कांत सिंह एवं अन्य के नेतृत्व में 11 टोलियां भिन्न भिन्न वार्डों में घूम-घूम कर तेल संग्रह कर रही हैं। इसके लिए 13 तेल संग्रह केन्द्र बनाए गए हैं।
घाटों पर कार सेवा कर किया जा रहा सौंदर्यीकरण
बताया जाता है कि पेन्टर सूरज सहनी द्वारा दीपोत्सव घाट से भारत वन्दना घाट होते हुए अन्य घाटों पर कार सेवा कर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। हरिहर क्षेत्र जन जागरण मंच के अध्यक्ष सतीश कुमार प्रसाद साह एवं दीपोत्सव आयोजन समिति के सचिव आलोक कुमार द्वारा कार सेवकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आयोजित बैठक में श्याम सुंदर प्रसाद (पूर्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी), डॉ अनिल कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह (पूर्व प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक), मुन्ना साह (गोला बाजार), विनोद यादव, अनिल कुमार (शिक्षक), केदार कुमार राय (सब्बलपुर), सतीश कुमार प्रसाद साह (अध्यक्ष), हरिहरक्षेत्र जन जागरण मंच संस्थापक अनिल कुमार सिंह, दीपोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष कौशिक कुमार सिंह, सचिव आलोक कुमार, उप कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, दयाशंकर सिंह, कृष्ण कांत सिंह, सतीश कुमार सिंह, अनवर हुसैन, शिवम् सिंह, बाल सदस्य नमन तिवारी, मानसी तिवारी, नानसी तिवारी, आस्था, अवनी सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply