रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर टू सी जैन मंदिर के सामने स्थित श्रीवैष्णवी ज्वेलर्स में बीते 12 दिसंबर की रात चोरी की घटना सामने आई है। चोर दुकान से नकदी और चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि लॉकर नहीं टूट पाया, जिससे सोने के जेवरात सुरक्षित रहे।
दुकान मालिक राजू कुमार के अनुसार वे बीते 12 दिसंबर की रात लगभग 8 बजे दुकान बंद कर चास स्थित रामनगर कॉलोनी अपने घर चले गए थे। दूसरे दिन 13 दिसंबर की सुबह लगभग 7 बजे मकान मालिक ने सूचना दी कि दुकान का सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर एस्बेस्टस शीट टूटी मिली और दुकान में सामान बिखरा पड़ा था।
दुकान मालिक के अनुसार नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
![]()













Leave a Reply