Advertisement

अंगवाली में लगे 170 फिट नीचे से समरसेबुल मोटरपंप चुराकर ले गए चोर

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली दक्षिणी पंचायत में विधायक मद से लगाए गये समर सेबुल पंप को बीते 4 मार्च को होली की रात्रि अपराधियों द्वारा चुरा लिया गया। उक्त समरसेबुल पंप 170 फिट गहराई में लगा था। जिससे अंगवाली दक्षिणी पंचायत अंतर्गत राजस्व गांव नावाडीह, डुमरियाटांड़ कमारटोला आदि में जलापूर्ति किया जा रहा था।

इस आशय की जानकारी देते हुए अंगवाली दक्षिणी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन ने 5 मार्च को बताया कि मुहल्ले के रहिवासियों की पेयजल संकट को देखते हुए उक्त स्थल पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने विधायक कोष से समरसेबुल लगवाया था। कहा कि इस वारदात की सूचना पेटरवार थाना को दे दी गई है। पंसस सोरेन, कांग्रेस के पंचायत अध्यक्ष मानिकचंद्र मंडल सहित कई ग्रामीण रहिवासी चोरी स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *