Advertisement

घर के आलमिरा से नकदी एवं जेवरात को चुरा ले गए चोर

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली उत्तरी पंचायत के खास अंगवाली वार्ड 5 अंतर्गत रामधाम चौक रहिवासी अनिता देवी के मकान के कमरे में रखे अलमीरा को तोड़कर बीते एक जुलाई की रात अज्ञात चोरों द्वारा नकदी लगभग डेढ़ लाख तथा लगभग एक लाख के जेवरात को चुरा ले गए।

घटना के संबंध में भुक्तभोगी अनिता देवी ने अपनी टूटे हुए स्टील अलमीरा को दिखाते हुए बताया कि घर के सभी सदस्य ऊपर के कमरे में सोए हुए थे। पिछवाड़े की ओर से अपराधी आकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया कि चोरों ने हाथ में ग्रीस लगा रखे थे, जो दिवालों में कई जगह पाये गए हैं। मौके पर उपस्थित पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार को भी घटना की जानकारी दी गयी। पीड़िता ने पेटरवार थाना में आवेदन देकर चोरी की घटना की गहनता से पड़ताल कर कथित अज्ञात अपराधियों की धर पकड़ करने की मांग की है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *