आरसीएमयू ने 16 सूत्री मांगों पर अमलों परियोजना प्रबंधन से की वार्ता
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा 8 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना कार्यालय मे प्रबंधन के साथ 16 सूत्री मांगो पर वार्ता की।
वार्ता में प्रबंधन की ओर से एएडीओसीएम परियोजना पदाधिकारी राजीव कुमार, खान प्रबंधक मुनी नाथ सिंह, प्रबंधक मानव संसाधन अभिषेक सिंहा, सेफ्टी प्रबंधक उमेश कुमार, परियोजना अभियंता एस सी चंद्रा आदि उपस्थित थे। वार्ता में आरसीएमयू के प्रतिनिधियो मे शाखा सचिव गणेश मल्लाह, अध्यक्ष जयराम सिंह ने मजदूरों की 16 सूत्री मांगों को प्रबंधन के समक्ष रखा। मांगो मे मजदूर आवासों की मरम्मति करने, आवासीय कॉलोनी में नियमित पेयजल और बिजली आपूर्ति करने, कॉलोनियो में कचरे की सफाई, स्ट्रीट लाइट और चौक चौराहो पर टावर लाइट लगाने, सिविल कार्यों का अधिकारियों के निरीक्षण के उपरांत भुगतान करने, खदानों में हॉल रोड की मरम्मत, शौचालय में पानी की व्यवस्था, कंपनी के नियम अनुसार कामगारों का प्रमोशन सहित अन्य ज्वलंत मुद्दे शामिल रहे।
जिन पर बिंदुवार चर्चा करते हुए प्रबंधन ने साकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पीओ राजीव कुमार ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं का समाधान करना प्रबंधन का दायित्व है। कहा कि यूनियन प्रबंधन और मजदूर के बीच सेतु का काम करती है। वार्ता में साधु बाउरी, आनंद विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह, रामप्रवेश नोनिया, छोटेलाल शर्मा, राजेश अखौरी, शशांक शेखर, ईश्वर रविदास, राकेश सिंह, अकबर अली, ओपी रावत, मोहम्मद निजाम, संतोष मिश्रा, अमरेंद्र कुमार, राजेश सरोज, शिवकुमार यादव, सोहन नोनिया आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply