Advertisement

भोजपुरी का नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म आर्या डिजिटल पर होगा मनोरंजन का धमाल

अक्टूबर में आर्या पर रिलीज होगी रवि किशन, निरहुआ व् प्रदीप पांडेय के फिल्मों का ट्रेलर

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म आर्या डिजिटल पर अक्टूबर माह में मनोरंजन का धमाल होगा। इस माह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार्स की फिल्मों के ट्रेलर रिलीज होने को हैं। जिनमें भोजपुरी सुपरस्टार व सांसद रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, प्रदीप पांडेय चिंटू व राजू सिंह माही की फिल्में शामिल हैं। सभी फिल्में एक से बढ़ कर एक हैं।

पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर इन फिल्मों को दर्शक पसंद करेंगे, ऐसी उम्मीद की जा रहीं हैं। ज्ञात हो कि बीते 10 अक्टूबर को प्यार में गुमराह फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया हैं, जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। आगामी 18 अक्टूबर को प्रदीप पांडेय चिंटू अभिनीत फिल्म तुम बीन जीना नहीं का ट्रेलर जारी होगा। वहीं 23 अक्टूबर को सुभान अल्लाह बड़े मियां छोटे मियां और 23 अक्टूबर को हीं 4 फेरे 7 वचन का ट्रेलर एकसाथ जारी किया जाएगा।

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि सभी बड़ी फिल्में जबरस्त हैं। जिनमें भरपूर मनोरंजन हैं। परिवार में सभी एक साथ मिलकर उपरोक्त सभी फिल्मों को देख सकते हैं। उन्होंने दर्शकों से विशेष अपील करते हुए कहा है कि फिल्मों के ट्रेलर को भरपूर प्यार आशीर्वाद दें, ताकि फिल्में भी जल्दी ही रिलीज हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *