सोनपुर व् हाजीपुर में दो दिनी होली में उमंग और उत्साह का रहा माहौल

बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में होली खेले, होली खेले महादेव सोनपुर में होली खेले

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला में दो दिनी (14 एवं 15 मार्च को) रंगोत्सव होली पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। हिन्दुओं की बड़ी आबादी ने 14 मार्च को ही होली मना लिया, जबकि शेष आबादी ने शास्त्र का हवाला देते हुए 15 मार्च को होली मनाया। खास बात यह रही कि होली के साथ-साथ चैता लोक गायन का भी दर्शक – श्रोताओं ने आनंद लिया।

जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, सारण के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह एवं एमएलसी संजय सिंह ने जिला के हद में सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में होली गीत फगुआ गाया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह में महारुद्राभिषेक अनुष्ठान किया। हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक आचार्य सुशीलचंद्र शास्त्री एवं पुजारी पवन शास्त्री ने पूजा संपन्न कराया। सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह एवं हरिहरनाथ मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष विनोद सिंह सम्राट भी उपस्थित थे।

चैत माह भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव, चैत नवरात्रि एवं नव विक्रमी संवत्सर का पवित्र मास है।इस बार भी होली के अवसर पर पारंपरिक रुप से जिला के हद में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर, लोक सेवा आश्रम, सबलपुर बभनटोली के शांति धाम स्थित योगिराज गोरखाई नाथ संगमेश्वर महादेव मंदिर, मही नदी किनारे राहर दियारा चौक दुखहरणी माता मंदिर आदि मठ -मंदिरों में खूब फगुआ गीत गंवनई का आयोजन किया गया।

सोनपुर में होली खेले, होली खेले महादेव सोनपुर में होली खेले, बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में होली खेले, होली खेले महादेव सोनपुर में होली खेले। वसंतोत्सव होली का यह फगुआ गीत इस बार खूब गाया गया। बाबा हरिहरनाथ मंदिर, लोकसेवा आश्रम, चिड़ियां मठ, गोरखाई नाथ संगमेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न मठ – मंदिरों और आश्रमों में बाबा हरिहरनाथ को समर्पित यह बहुचर्चित फगुआ गीत शीर्ष पर रहा।

सबलपुर बभनटोली स्थित शांति धाम योगिराज गोरखाई नाथ परिसर में स्थित संगमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सबलपुर में अयलअ हो बाबा गोरखाई हो नाथ, कहंवा से अइलअ सबलपुर में यह लोकप्रिय फगुआ गीत गोरखाई नाथ को समर्पित है, जिन्होंने यहां जीवित समाधि ली थी। इस मंदिर में स्थित भगवान शिव और उनके परिवार को समर्पित फाग गीत बाबा भोले का दरबार होली धूम मचे ने भी खूब धूम मचाया।

सोनपुर के लोकसेवा आश्रम में आश्रम के व्यवस्थापक महंत बाबा विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा के नेतृत्व में होली के दिन फगुआ गायकों की टोली के अलावा भगवान सूर्य एवं शनि देव का दर्शन पूजन और आरती में शामिल सभी भक्तों को आशीर्वाद स्वरुप बादाम का शरबत पिलाया गया।

हरिहरनाथ मंदिर परिसर में भी होली का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, पुजारियों की सहभागिता रही। मुख्य अर्चक सुशीलचंद्र शास्त्री व पुजारी पवन शास्त्री ने सभी होली कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। पहली बार मंदिर के गर्भगृह में फगुआ गीत भी गाया गया।

सबलपुर बभन टोली के जमुना सिंह महावीरी अखाड़ा हनुमान मंदिर पर बजरंगबली की बलिहारी फाग गायन से फगुआ का शुभारंभ किया गया। देवी स्थान पर जगदंबा खेले फाग हो और सुमिरहू श्रीभगवान हो लाला, गौरी पूजन जात कुमारी आदि धार्मिक रुझान वाले फगुआ की बहार रही।

 34 total views,  34 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *