Advertisement

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में 225 के लक्ष्य प्राप्ति की भरी गई हुंकार

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित राजेन्द्र स्टेडियम में 20 जनवरी को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले के सभी प्रखंडों से पहुंचे एनडीए कार्यकर्ताओं ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 225 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हुंकार भरी।

कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, हम (से.) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र सिंह ने भी अपना विचार रखते हुए कहा कि आज की यह बैठक साबित करता है कि गठबंधन अटूट है और 2025 में एनडीए के इन 5 दल का गठबंधन 225 सीट अवश्य जीतेगा।

विदित हो कि बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल छपरा में आयोजित पार्टी के जिला कोर कमिटी की बैठक में भी सम्मिलित हुए और संगठन की आगामी कार्य योजनाओं को लेकर उपस्थित जनों से विस्तारपूर्वक चर्चा की और संगठन सम्बंधी मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी और विभिन्न मुद्दों पर रणनीति बनाई गई। यह बैठक न केवल संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण रही, बल्कि इससे सभी कार्यकर्ताओं के बीच नए ऊर्जा का संचार भी हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *