Advertisement

नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर फुसरो में हर्ष

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बोकारो जिला के हद में फुसरो के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। इसे लेकर 20 जनवरी को फुसरो बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए जमकर जश्न मनाया, आतिशबाजी की तथा मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।

ज्ञात हो कि, 20 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध नितिन नबीन के चुने जाने पर गिरिडीह के 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने एकत्र होकर आतिशबाजी की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में जश्न का वातावरण बना रहा।

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर नबीन को साधुवाद एवं शुभकामना देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा देशहित में पार्टी और अधिक सशक्त होकर कार्य करेगी।

इस अवसर पर भाजपा फुसरो नगर मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री नवल किशोर सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री सह फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के बोकारो जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी मंच के संयोजक रोहित मित्तल, पुर्व सांसद के निजी सचिव मृत्युंजय कुमार पांडेय, नवीन पांडेय, बबलू सिंह सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुर्व सांसद पांडेय के नेतृत्व की भी सराहना की और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *